वास्तु टिप्स: क्या दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना शुभ है? जानें वास्तु शास्त्र की मान्यताएं

Vastu Tips: क्या दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है? जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार से जुड़े महत्वपूर्ण नियम, फायदे और सावधानियां।

Published On 2026-06-13 16:07 GMT   |   Update On 2026-06-13 16:07 GMT

वास्तु टिप्स: क्या दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना सही है? जानें इसके बारे में वास्तु शास्त्र की मान्यताएं

Vastu Tips: अधिकांश घरों में जगह बचाने के लिए लोग दरवाजे के पीछे हुक लगाकर कपड़े टांग देते हैं। यह तरीका सुविधाजनक जरूर है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे लेकर कुछ विशेष मान्यताएं बताई गई हैं। माना जाता है कि दरवाजे के पीछे अत्यधिक कपड़े टांगने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है।घर के मुख्य द्वार को रखें साफ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार हमेशा मजबूत, साफ-सुथरा और अच्छी स्थिति में होना चाहिए। मुख्य द्वार पर कभी भी टूटा-फूटा या क्षतिग्रस्त दरवाजा नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इसे आर्थिक परेशानियों और नकारात्मक ऊर्जा का कारण माना जाता है। यदि दरवाजा खराब हो गया है, तो उसे समय रहते ठीक करवा लेना या बदल देना बेहतर होता है।

मुख्य दरवाजे खोलते या बंद करते न आएं आवाज

मुख्य द्वार पर लगाई जाने वाली डोरबेल की आवाज भी मधुर और सुखद होनी चाहिए। बहुत तेज, कर्कश या चुभने वाली ध्वनि वाली डोरबेल घर के वातावरण में नकारात्मकता बढ़ा सकती है।

घर के मुख्य द्वार में न रखें ये चीजें

इसके अलावा मुख्य द्वार के आसपास जूते-चप्पलों की रैक, कूड़ेदान, टूटे-फूटे सामान या पुराना फर्नीचर रखने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है और घर में अशुभ प्रभाव बढ़ सकते हैं।

मुख्य द्वार में आएं पर्याप्त प्रकाश और हवा

मुख्य द्वार पर पर्याप्त रोशनी और सूर्य का प्रकाश पहुंचना भी शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए मुख्य प्रवेश द्वार को हमेशा साफ, व्यवस्थित और प्रकाशयुक्त रखने का प्रयास करें।

क्या दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने का होता है असर

वास्तु एक्सपर्ट कहती हैं कि घर के मौजूद मुख्य दरवाजे को ऊर्जा के प्रवेश का मार्ग माना जाता है। इसलिए इस जगह को साफ-सुथरा रखने के साथ कुछ नियमों का पालन करना चाहिए, जिससे किसी भी प्रकार से अगर ऊर्जा आने में बाधा उत्पन्न न हो। वास्तु एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसा करने से तनाव बढ़ सकता है ।इसके अलावा आर्थिक स्थिति, करियर, बिजनेस में भी बुरा असर पड़ सकता है। दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से उस स्थान पर अंधेरा और भारीपन बढ़ जाता है। ऐसे में मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर देखने को मिल सकता है।

Tags:    

Similar News