Vastu Plants for Balcony: बालकनी में लगाएं ये पौधे, घर में बनी रहेगी सकारात्मकता और सुख-समृद्धि

Vastu Plants for Balcony: आजकल ज्यादातर फ्लैट और अपार्टमेंट में बालकनी घर का एक अहम हिस्सा होती है। सुबह की धूप, ताजी हवा और हरियाली के लिए लोग यहां तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में पौधों को केवल सजावट की चीज नहीं माना जाता? मान्यता है कि सही पौधे और उनकी सही दिशा घर के वातावरण में सकारात्मकता बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

अगर आपकी भी बालकनी छोटी है और आप उसमें कुछ ऐसे पौधे लगाना चाहते हैं जो देखने में सुंदर होने के साथ वास्तु की दृष्टि से भी शुभ माने जाते हों, तो कुछ विकल्प आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं। वास्तु संबंधी स्रोतों में बालकनी के लिए उत्तर, पूर्व और ईशान दिशा को पौधों के लिए अनुकूल बताया जाता है।

हालांकि, इन पौधों से धन या भाग्य में निश्चित बदलाव होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इन्हें धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के संदर्भ में ही देखना चाहिए।

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लक्ष्मी का पौधा कहा जाता है। इसे बालकनी में लगाने से वहां की खूबसूरती बढ़ेंगी। इसके साथ ही आर्थिक समृद्धि, सुख-शांति में बढ़ोतरी हो सकती हैं। इसके साथ ही ये हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को बालकनी की उत्तर और पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कहते हैं कि मनी प्लांट की बेल जितना फैलती है और आपकी आर्थिक स्थिति भी उतनी मजबूत होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसे दक्षिण दिशा में बिल्कुल न रखें।

तुलसी का पौधा

बालकनी में तुलसी का पौधा सबसे ज्यादा शुभ माजात है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बालकनी में तुलसी को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी के साथ विष्णु जी की कृपा बनी रहती हैं। बालकनी में तुलसी का पौधा उत्तर-पूर्ण, उत्तर या फिर पूर्व दिशा में रखना लाभकारी हो सकता है।  लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसके पास साफ-सफाई रखने के साथ कूड़ादान, जूते-चप्पल या फिर कांटेदार पेड़-पौधे बिल्कुल भी न रखें। इसके अलावा इसे दक्षिण दिशा में रखने की मनाही होती है।

हरसिंगार का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी में हरसिंगार यानी पारिजात का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। इसे पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ये पौधा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति कम होने के साथ मां लक्ष्मी का वास होता है। इसे कभी भी दक्षिण दिशा में न लगाएं।  इसे बालकनी में लगाने से सौभाग्य की बढ़ोतरी हो सकती है।

गुड़हल का पौधा

बालकनी में गुड़हल का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। ये सूर्य और मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। इसके साथ ही पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान में बढ़ोतरी के साथ घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। इसके साथ ही धन के मार्ग खुलते हैं। इसे घर के पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, उत्तर दिशा में रखना लाभकारी माना जाता है। लेकिन  नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम) में रखने की मनाही होती है।

Tags: