फुलेरा दूज 2026: कब है फुलेरा दूज? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व
Phulera Dooj 2026 Date: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाने वाली फुलेरा दूज हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और मंगलकारी मानी जाती है। यह दिन विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा के लिए समर्पित होता है और होली पर्व के आगमन का संकेत देता है। मान्यता है कि इस दिन फूलों से पूजा करने और राधा-कृष्ण की आराधना करने से जीवन में प्रेम, सुख, समृद्धि और वैवाहिक खुशहाली आती है।
फुलेरा दूज 2026: कब है फुलेरा दूज, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व जानें
Phulera Dooj 2026 date फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाने वाली फुलेरा दूज हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ मानी जाती है। यह दिन विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा के लिए समर्पित होता है और होली पर्व के आगमन का संकेत भी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
फुलेरा दूज 2026 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि की 19 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी ।
फुलेरा दूज को होली के आगमन का संकेत भी माना जाता है। ब्रज क्षेत्र में इस दिन फूलों की होली खेली जाती है। मंदिरों में राधा-कृष्ण का विशेष श्रृंगार केवल फूलों से किया जाता है और भक्ति-संगीत के साथ उत्सव मनाया जाता है।
फुलेरा दूज 2026 तिथि (Phulera Dooj 2026 Date )
वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि की शुरुआत 18 फरवरी 2026 को शाम 4:57 बजे से होगी और इसका समापन 19 फरवरी 2026 को दोपहर 3:58 बजे पर होगा।
फुलेरा दूज 2026 पर बन रहा शुभ योग (Phulera Dooj 2026 Shubh Yog)
पंचांग के अनुसार, फुलेरा दूज में शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आज साध्य के साथ सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। सिद्ध योग रात 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इसके बाद साध्य योग आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा ग्रहों की स्थितियों के हिसाब से लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, शुक्रादित्य योग का भी निर्माण होगा।
फुलेरा दूज 2026 शुभ मुहूर्त (Phulera Dooj 2026 Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त– 5 बजकर 14 मिनट से 6 बजकर 05 तक
अमृत काल- दोपहर 1 बजकर 40 मिनट से 2 बजकर 34 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 13 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 6 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 37 तक
फुलेरा दूज का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फुलेरा दूज को अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को फूल अर्पित कर पूजा करने से जीवन में प्रेम, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
ज्योतिष के अनुसार यह दिन अबूझ मुहूर्त माना जाता है, यानी इस दिन विवाह या अन्य शुभ कार्यों के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। मान्यता है कि इस दिन किए गए मांगलिक कार्य सफल और शुभ फल देने वाले होते हैं।
फुलेरा दूज पूजा विधि
फुलेरा दूज के दिन पूजा करने के लिए निम्न विधि अपनाई जाती है:
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
घर के मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
भगवान को फूल, गुलाल और मिष्ठान अर्पित करें।
राधा-कृष्ण मंत्र या भजन-कीर्तन करें।
परिवार की सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।
कुछ स्थानों पर इस दिन से होली की तैयारियां भी शुरू कर दी जाती हैं।