2 अप्रैल 2026 को बनेगी सूर्य-मंगल युति: इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, करियर और धन में मिल सकता है लाभ
Surya Mangal Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य और मंगल एक ही राशि में आते हैं तो इसे सूर्य-मंगल युति कहा जाता है। साल 2026 में यह खास ग्रह संयोग 2 अप्रैल को मीन राशि में बनेगा। सूर्य आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और नेतृत्व के कारक माने जाते हैं, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और पराक्रम के ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस ग्रह संयोग का सबसे अधिक लाभ धनु, मिथुन, कर्क और मीन राशि के जातकों को मिल सकता है। जानें सूर्य-मंगल युति का ज्योतिषीय महत्व और किन राशियों के लिए यह समय शुभ रह सकता है।

2 अप्रैल को बनेगी सूर्य-मंगल की युति: इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, करियर और धन में मिल सकता है लाभ
Surya-Mangal Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य और मंगल एक ही राशि में आ जाते हैं, तो इसे सूर्य-मंगल युति कहा जाता है। यह ग्रह संयोग ऊर्जा, साहस, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला माना जाता है। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक 2 अप्रैल 2026 को सूर्य और मंगल की युति मीन राशि में बनेगी, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। आपको बता दें कि सूर्य आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और सत्ता के कारक हैं, वहीं मंगल साहस, पराक्रम और कर्म के ग्रह माने जाते हैं। इन दोनों ग्रहों का प्रभाव जब एक साथ सक्रिय होता है तो कई राशियों के जीवन में बड़े सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस ग्रह संयोग का सबसे अधिक लाभ धनु, मीन, मिथुन और कर्क राशि के जातकों को मिल सकता है।
मंंगल और सूर्य के संयोग का ज्योतिषीय दृष्टिकोण
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और मंगल का संयोग एक शक्तिशाली ग्रह योग माना जाता है। सूर्य आत्मा, नेतृत्व, आत्मविश्वास और अधिकार का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि मंगल ऊर्जा, साहस, पराक्रम और कार्यक्षमता के कारक ग्रह माने जाते हैं। जब ये दोनों ग्रह मीन राशि में एक साथ आते हैं, तो यह संयोग व्यक्ति के जीवन में विशेष प्रकार की ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रभाव पैदा कर सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य और मंगल का संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय करियर और व्यापार के क्षेत्र में नई संभावनाएं बन सकती हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना बनेगी। वहीं आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य और मंगल का प्रभाव करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करा सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान नई योजनाओं पर काम शुरू करने का यह अनुकूल समय हो सकता है। साथ ही व्यवसाय में विस्तार के योग बन सकते हैं और आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ सकती है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रह संयोग जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय नौकरी और कारोबार में प्रगति के योग बन सकते हैं। यदि आप लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना बन सकती है। वहीं परिवार और मित्रों का सहयोग मिलने से मानसिक संतोष भी प्राप्त हो सकता है। वहीं आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

