Rashifal Today

शुक्र गोचर 2026: कर्क राशि में शुक्र का प्रवेश, वृषभ, कन्या और मकर राशि को हो सकता है बड़ा लाभ

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह 8 जून 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जानें शुक्र गोचर का समय, गुरु के साथ बनने वाले शुभ प्रभाव, वृषभ, कन्या और मकर राशि पर असर तथा करियर, धन और प्रेम जीवन पर प्रभाव।

शुक्र गोचर 2026: कर्क राशि में शुक्र का प्रवेश, वृषभ, कन्या और मकर राशि को हो सकता है बड़ा लाभ
X

शुक्र गोचर 2026: कर्क राशि में शुक्र का प्रवेश, इन राशियों को हो सकता है विशेष लाभ

Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, प्रेम, सुख-सुविधाओं, कला और भौतिक समृद्धि का कारक माना जाता है। जून 2026 में शुक्र का कर्क राशि में गोचर होने जा रहा है। कई ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कर्क राशि में पहले से स्थित गुरु के साथ शुक्र का संबंध गजलक्ष्मी योग जैसा शुभ प्रभाव बना सकता है, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना मानी जाती है।शुक्र के कर्क राशि में जाने से 12 राशियों पर किसी न किसी तरह से असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया गया है। आइए जानते हैं शुक्र के कर्क राशि में जाने किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के शुक्र 8 जून 2026, सोमवार को 05:47 पी एम बजे कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 4 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे और फिर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस समय गुरु अपनी उच्च राशि में बैठे हैं। ऐसे में शुक्र के साथ युति करने से कुछ राशियों को उच्च फल मिल सकता है।

वृषभ राशि पर शुक्र के कर्क राशि में जाने का असर (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का कर्क राशि में जाना अत्यंत शुभ हो सकता है। इस राशि के लग्न और छठे भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। आप आत्ममंथन और खुद पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि पर शुक्र के कर्क राशि में जाने का असर (Virgo Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का कर्क राशि में जाना अत्यंत शुभ हो सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में शुक्र गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की लंबी समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आपको किसी प्रकार की खुशी मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नई नौकरी के अवसर मिलने के साथ-साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में भी मुनाफा मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करने के लिए ये अच्छा समय हो सकता है।

मकर राशि पर शुक्र के कर्क राशि में जाने का असर ( Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का कर्क राशि में जाना कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के सातवें भाव में शुक्र गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नए कार्यों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आप अपनी बौद्धिक क्षमता और समझ से कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं।

करियर के क्षेत्र में ये अवधि लाभकारी हो सकती है। नई नौकरी के कई योग बन सकते हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा साथ मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपको नए सौदे, डील या फिर प्रोजेक्ट मिल सकता है। इससे आपको खूब मुनाफा हो सकता है।

Tags:
Next Story