Rashifal Today

Raksha Bandhan 2026 Gifts: राशि के अनुसार बहन को दें ये खास गिफ्ट, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और घर में आएगी खुशहाली

Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas: रक्षाबंधन पर बहन को राशि के अनुसार क्या गिफ्ट दें? जानें मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए खास गिफ्ट आइडिया और ज्योतिषीय मान्यता।

Raksha Bandhan 2026 Gifts: राशि के अनुसार बहन को दें ये खास गिफ्ट, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और घर में आएगी खुशहाली
X

Raksha Bandhan 2026 Gifts: राशि के अनुसार बहन को दें ये खास गिफ्ट, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और घर में आएगी खुशहाली

Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में प्यार, अपनापन और विश्वास को और मजबूत करने वाला पर्व है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र व सुखी जीवन की कामना करती है। वहीं भाई भी बहन को उसकी पसंद का कोई प्यारा-सा उपहार देता है। इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

मेष राशि वाले दें ये गिफ्ट (Aries Zodiac)

मेष राशि का ग्रह मंगल होता है। इसे अग्नि तत्व राशि मानी जाती है। ऐसे में ये व्यक्ति को ऊर्जावान, प्रतिस्पर्धी और कर्मठ बनाती हैं। ऐसे में भाई अपनी बहन को फिटनेस, रोमांच से संबंधित चीजें दे सकते हैं। ऐसे में उसे आप स्मार्ट वॉच, जूते, हेडफोन, गेमिंग से संबंधी चीजें दे सकते हैं

वृषभ राशि वाले दें ये गिफ्ट (Aries Zodiac)

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है, जिसे भौतिक सुख, सौंदर्य, सुंदरता, विलासिता आदि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आपकी बहन या भाई की राशि वृषभ है, तो वह उन्हें परफ्यूम, पर्स, स्किन केयर प्रोडेक्ट, घड़ी आदि दे सकते हैं।

मिथुन राशि वाले दें ये गिफ्ट (Gemini Zodiac)

इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है, जो बड़ी या फिर छोटी बहन से भी संबंध रखते हैं। वायु तत्व की इस राशि को कोई रोचक किताब, गैजेट्स, चांदी की चीजें आदि दे सकते हैं।

कर्क राशि वाले दें ये गिफ्ट (Cancer Zodiac)

कर्क राशि पर चंद्रमा का शासन माना जाता है। इसे मानसिक शांति, मन, भावुक का कारक माना जाता है। ऐसे में आप अपने भाई-बहनों को लग्जरी चीजों के बजाय ऐसे गिफ्ट्स दें, जिससे वह भावनात्मक रूप से जुड़े गो। ऐसे में उन्हें आप फोटो एल्बम, कस्टम आभूषण, स्मृति पुस्तिका आदि दे सकते हैं।

सिंह राशि वाले दें ये गिफ्ट (Leo Zodiac)

सिंह राशि पर सूर्य देव का शासन होता है। इसे आत्मविश्वास, व्यक्तित्व तथा शाही अंदाज से जुड़ी मानी जाती है। ऐसे में आप अपने भाई-बहन को घड़ी, चश्मा, एक्सेसरीज, फैशन या फिर ग्रूमिंग से संबंधित चीजें दे सकते हैं।

कन्या राशि वाले दें ये गिफ्ट (Virgo Zodiac)

कन्या राशि पर बुध का शासन माना जाता है और इसे व्यवस्थित, व्यावहारिक तथा बारीकियों पर ध्यान देने वाली राशि माना जाता है। इसलिए कन्या राशि के भाई-बहन किसी ट्रिप प्लान कर दें या फिर गैजेट्स, डेस्क में रखने वाली कुछ चीजें दे सकते हैं।

तुला राशि वाले दें ये गिफ्ट (Libra Zodiac)

तुला राशि पर शुक्र का शासन माना जाता है और यह सुंदरता, कला, फैशन तथा सामंजस्य से जुड़ी होती है। इसलिए तुला राशि वाले भाई या बहन परफ्यूम, पर्स, बैग, ज्वैलरी आदि दे सकते हैं।

वृश्चिक वाले दें ये गिफ्ट (Scorpio Zodiac)

वृश्चिक राशि में मंगल का शासन है। इस राशि को भावनात्मक गहराई, रहस्य और निजी स्वभाव से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस राशि के जातक कस्टम आभूषण, व्यक्तिगत स्मृति चिन्ह, कोई अच्छी किताब आदि दे सकते हैं।

धनु वाले दें ये गिफ्ट (Sagittarius Zodiac)

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति है। इस राशि को स्वतंत्रता, यात्रा तथा रोमांच की भावना से जोड़ा जाता है। ऐसे में इस राशि के जातक यात्रा से संबंधित कोई चीज, एक ट्रिप प्लान करें या फिर कोई रोमांचक गतिविधि करें।

मकर राशि वाले दें ये गिफ्ट (Capricorn Zodiac)

मकर राशि पर शनि का शासन माना जाता है और यह अनुशासन, जिम्मेदारी, मेहनत तथा दीर्घकालिक लक्ष्यों से जुड़ी होती है। इसलिए मकर राशि के भाई या बहन के लिए ऐसा उपहार अच्छा रहेगा। ऐसे में आप घड़ी, बैग, ऑफिस से संबंधित चीजें दे सकते हैं।

कुंभ राशि वालों दें ये गिफ्ट (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि के भी स्वामी शनि है। इस राशि को नवीनता, स्वतंत्र सोच और अलग तरह की पसंद से जोड़ा जाता है। ऐसे मं आप स्मार्ट गैजेट, स्मार्ट होम एक्सेसरीज, क्रिएटिव DIY किट आदि दे सकते हैं।

मीन राशि वाले दें ये गिफ्ट (Pisces Zodiac)

मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति है। इस राशि को संवेदनशील, कल्पनाशील और रचनात्मक स्वभाव से जुड़ी मानी जाती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कला, संगीत से जुड़ी चीजें दे सकते हैं। इसके अलावा अच्छी सी किताब, खूबसूरत पेंटिंग आदि सकते

Tags:
Next Story