केतु गोचर 2026: मघा नक्षत्र में केतु का प्रवेश, इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
केतु गोचर 2026 में बड़ा बदलाव! जानें 29 मार्च 2026 को मघा नक्षत्र में केतु के प्रवेश का असर किन राशियों पर पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार केतु का अपने नक्षत्र में जाना बेहद शक्तिशाली माना जाता है, जिससे मकर, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को करियर, धन और भाग्य में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। जानें केतु गोचर का महत्व, शुभ-अशुभ प्रभाव, उपाय और किन राशियों की चमकेगी किस्मत।

केतु गोचर 2026: मघा नक्षत्र में केतु का प्रवेश, इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
Ketu Gochar 2026 (Magha Nakshatra Transit: वैदिक ज्योतिष में केतु को रहस्यमयी और कर्मफल देने वाला ग्रह माना जाता है। साल 2026 में केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है, जो एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। केतु करीब 18 माह के बाद राशि परिवर्तन करने के अलावा एक निश्चित अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय केतु सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। वहीं 29 मार्च को केतु नक्षत्र परिवर्तन कर स्वयं के नक्षत्र मघा में प्रवेश कर जाएंगे। केतु के इस नक्षत्र में आने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में काफी सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जाता है। आइए जानते हैं केतु के मघा नक्षत्र में जाने से किन राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु 29 मार्च 2026, रविवार को 04:49 ए एम बजे मघा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 5 दिसंबर तक वहीं स्थित रहेंगे। जब कोई ग्रह अपने नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो वह काफी पावरफुल हो जाता है। इसलिए केतु का अपने नक्षत्र में जाना काफी लाभकारी माना जा रहा है। केतु एक ऐसा ग्रह है कि अगर वर आपकी कुंडली में शुभ स्थिति में है, तो वह उच्च स्तर दिला देता है। केतु को मोक्ष, त्याग, वैराग्य और आध्यात्म का कारक माना जाता है। वहीं अगर अशुभ स्थिति में है, तो जीवन में कई तरह की अचानक घटनाएं हो सकती हैं, जो रोग, दोष, धन हानि, नौकरी-बिजनेस में हानि या फिर दुर्घटना से जुड़ा हो सकता है।
केतु गोचर का महत्व
कर्म और आध्यात्मिकता पर गहरा प्रभाव
अचानक बदलाव और जीवन में नए मोड़
अहंकार का नाश और आत्मचिंतन
पुराने कर्मों का फल मिलने का समय
मघा नक्षत्र पूर्वजों, शक्ति और सम्मान से जुड़ा होता है, इसलिए यह गोचर जीवन की दिशा बदलने वाला माना जाता है।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए केतु का मघा नक्षत्र में जाना लाभकारी हो सकता है। केतु गोचर करेक इस राशि के अष्टम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकता है।
उपाय- इस राशि के जातक केतु के शुभ फलों के लिए गणेश जी की पूजा करें। इसके अलावा ॐ केतवे नमः” मंत्र का जाप करें। ज्योतिषी की सलाह से लहसुनिया रत्न पहनना लाभकारी हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
केतु महाराज इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इस राशि के दशम भाव में केतु गोचर करेंगे। ऐसे में इस रासि के जातकों को नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने के साथ-साथ पद-प्रतिष्ठा और सफलता हासिल हो सकती है।
सरकारी कामों में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से किसी काम में हो रही देरी अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जीवन के कई कष्ट दूर हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।
उपाय- केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाना लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा माथे पर केसर का तिलक लगाएं और अपनी योग्यता के अनुसार दान करें।
धनु राशि (Sagittrius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए केतु का स्वयं के नक्षत्र में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नवम भाव में केतु गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। केतु के कारण आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है।
आपकी राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति सातवें भाव में बैठें है। ऐसे में गुरु बृहस्पति के कारण आपकी आर्थिक स्थिति सही होने के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है।
संतान की उन्नति के योग भी बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। इसे अलावा कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। आप अपने अनुभवों से दूसरे को प्रेरित कर सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।
उपाय- केतु के शुभ फलों के लिए बुधवार और शनिवार को ॐ केतवे नमः मंत्र का जाप करना लाभकारी हो सकता है।

