होली 2026 पर चार ग्रह वक्री: राहु-केतु, गुरु और बुध की रेट्रोग्रेड चाल से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ?
होली 2026 पर राहु, केतु, गुरु (बृहस्पति) और बुध वक्री अवस्था में रहेंगे। जानें वक्री ग्रहों का ज्योतिषीय महत्व, मिथुन, मेष, कर्क, वृश्चिक और मकर राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। पढ़ें होली 2026 की विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणी।

होली 2026: चार ग्रह रेट्रोग्रेड रहेंगे — इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें ज्योतिषीय भविष्यवाणी
Planets Retrograde on Holi 2026: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक इस साल होली का त्योहार खास खगोलीय संयोगों के बीच मनाया जाएगा। फ्यूचर पंचांग के अनुसार रंगों के इस महापर्व पर राहु-केतु सहित चार प्रमुख ग्रह वक्री अवस्था में संचरण करेंगे रहेंगे। ग्रहों की वक्री चाल को सामान्यतः आत्मचिंतन, अधूरे कार्यों की समीक्षा और कर्मफल के पुनर्संतुलन से जोड़ा जाता है। आपको बता दें कि होली पर मायावी ग्रह, छाया ग्रह, केतु , देवताओं के गुरु बृहस्पति और व्यापार के दाता बुध ग्रह वक्री चाल से संचरण करेंगे। आपको बता दें कि ग्रहों की यह विशेष स्थिति कुछ राशियों के लिए बदलाव और प्रगति का संकेत दे रही है। साथ ही इन ग्रहों की वक्री चाल का प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन मिथुन, तुला और मकर राशि वालों के लिए यह समय करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है।
क्या होता वक्री ग्रह
वैदिक ज्योतिष अनुसार जब कोई ग्रह वक्री होता है, तो वह उस ग्रह से संबंधित विषयों की समीक्षा, पुनर्विचार और अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकेत देता है। ज्योतिष मुताबिक वक्री ग्रह हमेशा नकारात्मक परिणाम ही नहीं देते, बल्कि यह समय आत्मचिंतन, सुधार और रणनीतिक पुनर्निर्माण का अवसर भी प्रदान करता है। यदि व्यक्ति धैर्य, संयम और सतर्कता से कार्य करे तो वक्री ग्रहों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में बदला जा सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए 4 ग्रहों का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय करियर में नई दिशा मिल सकती है। साथ ही लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं।
मेष राशि
ग्रहों की स्थिति मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है। शिक्षा, जोखिम प्रबंधन और नेतृत्व क्षमताओं में वृद्धि की संभावना है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को पारिवारिक जीवन और मानसिक संतुलन में लाभ मिलने के योग बनते हैं। सोच और लक्ष्य-निर्धारण स्पष्ट होंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक जातकों को करियर, साझेदारी और धन-लाभ के मामले में सहायक स्थितियाँ मिल सकती हैं। जोखिम में सोच-समझकर कार्य लाभदायक साबित होगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए कार्य-क्षेत्र में सफलता के अवसर और स्थिरता के संकेत मिलते हैं। अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण से उन्नति संभव है।

