Rashifal Today

गुरु मार्गी 2026: मिथुन राशि में सीधी चाल चलेंगे बृहस्पति, इन राशियों की किस्मत चमक सकती है

Guru Margi 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, शिक्षा, विवाह और समृद्धि का कारक माना जाता है। 11 मार्च 2026 को सुबह करीब 8:58 बजे बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी (सीधी चाल) होंगे। गुरु के वक्री से मार्गी होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान करियर, शिक्षा, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानें गुरु मार्गी 2026 का प्रभाव किन राशियों पर सबसे अधिक पड़ेगा और किस तरह जीवन में सफलता और भाग्य के नए अवसर बन सकते हैं

गुरु मार्गी 2026: मिथुन राशि में सीधी चाल चलेंगे बृहस्पति, इन राशियों की किस्मत चमक सकती है
X

गुरु मार्गी 2026: मिथुन राशि में सीधी चाल चलेंगे बृहस्पति, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

Guru Margi 2026: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति (गुरु ग्रह) को ज्ञान, भाग्य, शिक्षा, विवाह और समृद्धि का कारक माना जाता है। जब गुरु अपनी चाल बदलकर वक्री से मार्गी (सीधी चाल) होते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। पंचांग के अनुसार 11 मार्च 2026 को सुबह करीब 8:56 बजे गुरु मिथुन राशि में मार्गी होंगे और यह स्थिति लंबे समय तक बनी रह सकती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस बदलाव से कुछ राशियों के लिए करियर, धन और भाग्य के नए अवसर बन सकते हैं।द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मार्च 2026 को 08:58 ए एम बजे देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु के सीधी चाल चलने से वह अधिकतर राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। गुरु मार्गी होते समय अति शुभ नक्षत्र पुनर्वसु में विचरण कर रहे होंगे। ऐसे में हर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि में गुरु दशम यानी कर्म भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के पेशेवर जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपार सफलता के योग नजर आ रहे हैं। नई नौकरी के भी चांसेस मिल सकते हैं। इसके अलावा व्यापार करने वाले जातकों को नई डील, प्रोजेक्ट मिल सकता है। साझेदारी वाले बिजनेस के लिए कोई अच्छा पार्टनर भी मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। इस राशियों को परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम मिल सकते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए देव गुरु बृहस्पति का मार्गी होना कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि में गुरु नवम यानी भाग्य भाव में सीधी चाल से चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा, जिससे आप कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी या फिर बिजनसे के चलते लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सोया हुआ भाग्य आपका जाग सकता है। गुरु अपनी पांचवी दृष्टि लग्न पर, सातवीं दृष्टि तीसरे भाव पर और नौवीं दृष्टि पंचम भाव पर डाल रहे हैं। ऐसे में आपकी निर्णय क्षमता में तेजी से वृद्धि हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में भी किस्मत का साथ मिल सकता है, जिससे मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

Tags:
Next Story