11 अप्रैल 2026 का महासंयोग: मीन राशि में सूर्य, बुध, शनि और मंगल की युति, जानें किन राशियों को होगा बड़ा लाभ
11 अप्रैल 2026 को मीन राशि में सूर्य, बुध, शनि और मंगल की युति से बन रहा है चतुर्ग्रही योग। जानें इस दुर्लभ महासंयोग का 12 राशियों पर प्रभाव, करियर, धन और जीवन में क्या बदलाव आएंगे।

11 अप्रैल 2026 का महासंयोग: सूर्य, बुध, शनि और मंगल की युति से इन राशियों को होगा बड़ा लाभ
Sun Mercury Saturn Mars Conjunction 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 11 अप्रैल 2026 को एक बेहद खास खगोलीय संयोग बनने जा रहा है, जब सूर्य, बुध, शनि और मंगल एक ही राशि (मीन) में एक साथ आएंगे। यह दुर्लभ स्थिति “चतुर्ग्रही योग” के रूप में जानी जाती है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र में ऐसे योग जीवन के बड़े बदलाव, करियर में उन्नति और आर्थिक स्थितियों में सुधार के संकेत देते हैं। हालांकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की भी जरूरत हो सकती है। आपको बता दें कि 11 अप्रैल को शनि, सूर्य, बुध और मंगल का संयोग मीन राशि में बनने जा रहा है। क्योंकि इस समय ग्रहों के सेनापति मंगल ने 2 अप्रैल को मीन राशि में संचऱण कर लिया है। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य और कर्मफल दाता शनि देव मीन राशि में पहले से ही संचरण कर रहे हैं। साथ ही 11 अप्रैल को व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह मीन राशि में संचरण करेंगे। जिससे चतुर्ग्रही योग बनेगा। ऐसे में इस योग का प्रभाव मानव 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों पर सूर्य, शनि, बुध और मंगल के संयोग का प्रभाव क्या पड़ेगा…
क्या है चतुर्ग्रही योग और इसका महत्व?
जब चार प्रमुख ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो उसे चतुर्ग्रही योग कहा जाता है। अप्रैल 2026 में बनने वाला यह योग खास इसलिए है क्योंकि इसमें शामिल ग्रह जीवन के अलग-अलग पहलुओं को प्रभावित करते हैं
सूर्य: आत्मविश्वास और नेतृत्व
मंगल: ऊर्जा और साहस
बुध: बुद्धि और संचार
शनि: कर्म, अनुशासन और परिणाम
इन सभी का संयुक्त प्रभाव व्यक्ति के जीवन में तेजी से बदलाव, नई शुरुआत और बड़े निर्णयों की ओर संकेत करता है।
इन राशियों पर पड़ सकता है सकारात्मक प्रभाव
मेष राशि (Aries)
आपकी राशि से सूर्य, बुध, शनि और मंगल का संयोग 12वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरन खर्च बढ़ सकते हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
आपकी गोचर कुंडली से से सूर्य, बुध, शनि और मंगल का संयोग 11वें भाव पर बनने जा रहा है। जिससे आय में वृद्धि और नए स्रोत खुलेंगे। मित्रों से लाभ मिलेगा। साथ ही निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
आपकी राशि से सूर्य, बुध, शनि और मंगल का संयोग 10वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए प्रमोशन या नई नौकरी के योग बनेंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आपकी गोचर कुंडली से से सूर्य, बुध, शनि और मंगल का संयोग 9वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और लंबी यात्राओं के योग बनेंगे।
सिंह राशि (Leo)
आपकी राशि से सूर्य, बुध, शनि और मंगल का संयोग 8वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अचानक खर्च या स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सावधानी रखें।
कन्या राशि (Virgo)
आपकी गोचर कुंडली से से सूर्य, बुध, शनि और मंगल का संयोग 7वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए यह संयोग वैवाहिक जीवन और साझेदारी में बदलाव लाएगा। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। वहीं पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Libra)
आपकी राशि से सूर्य, बुध, शनि और मंगल का संयोग छठे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए यह संचरण शत्रुओं पर विजय दिलाएगा। नौकरी में सफलता और प्रतियोगिता में जीत के संकेत हैं। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आपकी गोचर कुंडली से से सूर्य, बुध, शनि और मंगल का संयोग 5वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए यह संयोग प्रेम, संतान और क्रिएटिविटी में लाभ देगा। निवेश से फायदा हो सकता है। साथ ही जो दंपत्ति संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
आपकी राशि से सूर्य, बुध, शनि और मंगल का संयोग चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए ग्रहों का यह संचरण पारिवारिक सुख और संपत्ति से लाभ देगा। घर से जुड़े फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। वहीं आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn)
आपकी गोचर कुंडली से से सूर्य, बुध, शनि और मंगल का संयोग तीसरे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपका साहस और पराक्रम बढ़ सकता है। साथ ही कम्युनिकेशन और मीडिया से जुड़े लोगों को फायदा होगा। वहीं जिन लोगों का विदशो से जुड़ा काम- कारोबार है तो उनको लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आपकी राशि से सूर्य, बुध, शनि और मंगल का संयोग दूसरे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान वाणी पर नियंत्रण रखें, पारिवारिक मामलों में संतुलन जरूरी है। वहीं आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces)
आपकी गोचर कुंडली से से सूर्य, बुध, शनि और मंगल का संयोग तीसरे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान व्यक्तित्व में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवन में नई दिशा मिलेगी। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

