Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें Kalash Sthapana का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 9 दिनों का पूरा Calendar
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होंगे। जानें Kalash Sthapana का शुभ मुहूर्त, Navratri Puja Vidhi, अष्टमी-नवमी की तारीख, 9 दिनों में किस देवी की पूजा होगी और मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आएंगी।

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 9 दिनों का पूरा कैलेंडर
Shardiya Navratri 2026 Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। साल में चार नवरात्रि आती हैं, लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त इन दिनों व्रत रखते हैं और मां भगवती से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
साल 2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से होगी। इसी दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना के साथ नवरात्रि पूजा का शुभारंभ होगा। पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात से शुरू होकर 11 अक्टूबर की रात तक रहेगी।
कब से कब तक शारदीय नवरात्रि 2026? (Shardiya Navratri 2026 Date)
द्रिक पंचांग के अनुसार , आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर को रात 9 बजकर 19 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 11 अक्टूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्टूबर से हो रहा है, जो 20 अक्टूबर को नवमी तिथि के साथ समाप्त होगा।
शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना का मुहूर्त (Shardiya Navratri 2026 Shubh Muhurat)
शारदीय नवरात्रि की घटस्थापना मुहूर्त – 11 अक्टूबर 06:19 ए एम से 10:12 ए एम
अवधि – 03 घण्टे 52 मिनट्स
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – 11:44 ए एम से 12:31 पी एम
चित्रा नक्षत्र प्रारंभ – अक्टूबर 10, 2026 को 09:42 पी एम बजे
चित्रा नक्षत्र समाप्त – अक्टूबर 11, 2026 को 10:32 पी एम बजे
वैधृति योग प्रारंभ – अक्टूबर 10, 2026 को 10:02 पी एम बजे
वैधृति योग समाप्त – अक्टूबर 11, 2026 को 09:05 पी एम बजे
किस दिन होगी किस देवी की पूजा? (Shardiya Navratri 2026 Calendar)
नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है.
11 अक्टूबर: मां शैलपुत्री, घटस्थापना
12 अक्टूबर: मां ब्रह्मचारिणी
13 अक्टूबर: मां चंद्रघंटा
14 अक्टूबर: मां कूष्मांडा
15 अक्टूबर: मां स्कंदमाता
16 अक्टूबर: मां कात्यायनी
17 अक्टूबर: मां कालरात्रि
18 अक्टूबर: कालरात्रि
19 अक्टूबर: मां महागौरी, मां सिद्धिदात्री
20 अक्टूबर- नवरात्रि पारण, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन
19 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी (Shardiya Navratri 2026 Ashtami And Navami 2026 Date)
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से आरंभ हो रही है। लेकिन अष्टमी और नवमी तिथि दोनों ही 19 अक्टूबर को पड़ रही है। इसलिए कई साधक इस दिन दिन ही अपने व्रत का पारण कर सकते हैं। इसके अलावा इस दिन संधि पूजा का भी विशेष महत्व है।
इस साल किस वाहन पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा पृथ्वी आती हैं और पूरे दिन यहीं पर निवास करती हं। ऐसे में वह किसी वाहन में सवार होकर आ रही हैं। इसी आधार पर पूरे साल का ज्योतिषचार्य भविष्यवाणी करते हैं। बता दें कि इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ रविवार के दिन से हो रहा है। इसलिए इस साल मां दुर्गा हाथी में सवार होकर आएगी। इसका मतलब है कि इस साल अच्छी बारिश हो सकती है। मां के वाहन के आने को लेकर लोक-प्रचलित नवरात्रि-फल परंपरा से एक श्लोक आया है।

