Rashifal Today

Raksha Bandhan 2026: भाई की राशि के अनुसार चुनें राखी का रंग, इन रंगों से बढ़ेगी सुख-समृद्धि की मान्यता

Raksha Bandhan 2026: भाई की राशि के अनुसार राखी का कौन सा रंग शुभ माना जाता है? जानें मेष से वृश्चिक तक राशियों के लिए शुभ राखी रंग, तिलक और मिठाई।

Raksha Bandhan 2026: भाई की राशि के अनुसार चुनें राखी का रंग, इन रंगों से बढ़ेगी सुख-समृद्धि की मान्यता
X

Raksha Bandhan 2026: भाई की राशि के अनुसार चुनें राखी का रंग, इन रंगों से बढ़ेगी सुख-समृद्धि की मान्यता

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती है। वहीं भाई भी बहन की रक्षा और हर परिस्थिति में उसका साथ देने का वचन देता है।

इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। त्योहार से पहले बाजार में तरह-तरह की खूबसूरत राखियां सज चुकी हैं। ऐसे में अगर आप भाई के लिए राखी खरीदने जा रही हैं तो इस बार सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि उसकी राशि के अनुसार रंग का भी चुनाव कर सकती हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं में अलग-अलग राशियों के लिए कुछ रंग शुभ माने गए हैं।

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातक की कलाई पर लाल रंग की राखी बांध सकते हैं और उनके माथे पर कुमकुम का तिलक लगा सकते हैं। मालपुए से उनका मुंहमीठा करा सकते हैं। इससे उन्हें नये कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बनी रहेगी।

वृष राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र है। जिनके भाइयों की राशि वृषभ है उन बहनों को कलाई पर सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधनी चाहिए और रोली का तिलक करना चाहिए। मुंहमीठा कराने के लिए उन्हें दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं। इससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों की कलाई पर हरे रंग की राखी बांध सकते हैं और हल्दी का तिलक लगा सकते हैं। इस राशि का स्वामी बुध है। इससे भाई को दीर्घायु प्राप्त होगी और सुख-समृद्धि बनी रहेगी। भाई को

बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं।

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है जिसकी वजह से भाई की कलाई में चमकीले सफेद रंग की राखी बांधे और माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। मिठाई के रूप में रबड़ी खिलाएं। इस रंग से भावनात्मक रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का स्वामी सूर्य है और सूर्य का रंग पीला होता है। इस वजह से आप अपने भाई की कलाई में गोल्डन पीले रंग की राखी बांध सकती हैं और हल्दी मिश्रित रोली का तिलक भी लगा सकती हैं। इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है, तो आप लाल रंग की राखी बांध सकती हैं। मोती युक्त राखी बांधने से भाई के जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रह सकती है। अपने भाई को रोली का तिलक लगाएं, गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं।

Tags:
Next Story