चैत्र नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट 2026: कन्या पूजन के लिए जरूरी सामान
चैत्र नवरात्रि 2026 में मां दुर्गा की पूजा के लिए पूरी पूजा सामग्री लिस्ट जानें। कन्या पूजन के नियम, विधि और जरूरी सामान जैसे कलश, नारियल, रोली, अक्षत, हलवा-पूरी-चना आदि की पूरी जानकारी पढ़ें। सही विधि से पूजा करने पर सुख-समृद्धि और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

चैत्र नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जरूरी चीजें
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। सही पूजा सामग्री का होना बहुत जरूरी माना जाता है, तभी पूजा पूर्ण और फलदायी होती है। कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि कन्या पूजन 2 से लेकर 10 वर्ष तक की आयु की कन्याओं का करना उपयुक्त माना गया है। आइए जानते हैं कन्या पूजन में कौन- कौन सी सामग्री की जरूरत पड़ती है।
कन्या पूजन के नियम
चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है और यह आमतौर पर अष्टमी या नवमी तिथि को किया जाता है। इस दिन 2 से 10 वर्ष की कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर घर आमंत्रित किया जाता है। पूजन की शुरुआत उनके चरण धोकर की जाती है, फिर माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाया जाता है और उन्हें स्वच्छ आसन पर बैठाया जाता है। इसके बाद श्रद्धापूर्वक हलवा, पूरी और काले चने का भोग कराया जाता है, जिसे नवरात्रि का पारंपरिक प्रसाद माना जाता है। वहीं भोजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा, उपहार, फल या वस्त्र देकर विदा किया जाता है, साथ ही एक छोटे बालक को भी भैरव स्वरूप मानकर भोजन कराया जाता है। इस पूरे पूजन में घर और मन की शुद्धता, श्रद्धा और सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
मुख्य पूजा सामग्री (Basic Items)
नवरात्रि की पूजा के लिए ये जरूरी चीजें रखें:
कलश (घट)
नारियल
आम के पत्ते
गंगाजल
रोली (कुमकुम)
अक्षत (चावल)
मौली (कलावा)
फूल (लाल फूल विशेष शुभ)
पान और सुपारी
लौंग और इलायची
पूजन और आरती सामग्री
घी या तेल का दीपक
अगरबत्ती और धूप
कपूर
घंटी
पूजा की थाली
ये सामग्री पूजा के दौरान वातावरण को पवित्र बनाती है
भोग और प्रसाद सामग्री
फल (केला, सेब, अनार आदि)
मिठाई
नारियल
खीर या हलवा
पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर)
मां दुर्गा को मीठा भोग विशेष प्रिय होता है

