Rashifal Today

दुर्गा सप्तशती मंत्र: सफलता, धन और स्वास्थ्य के लिए करें शक्तिशाली मंत्रों का पाठ

Durga Saptashati Mantra: नवरात्रि में मां Durga को प्रसन्न करने के लिए पढ़ें दुर्गा सप्तशती के शक्तिशाली मंत्र। जानें धन, सफलता, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि पाने के उपाय।

दुर्गा सप्तशती मंत्र: सफलता, धन और स्वास्थ्य के लिए करें शक्तिशाली मंत्रों का पाठ
X

दुर्गा सप्तशती मंत्र: सफलता, धन और स्वास्थ्य के लिए करें पाठ

चैत्र नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती (जिसे देवी महात्म्य भी कहा जाता है) का पाठ बेहद शक्तिशाली माना जाता है। इसमें मां दुर्गा की महिमा, शक्ति और असुरों पर विजय का वर्णन है, और इसके मंत्रों का जाप जीवन में कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है। मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में माता रानी पृथ्वी पर होती हैं, इसलिए इन दिनों उन्हें प्रसन्न करना अधिक आसान होता है। वहीं नौ दिनों का यह त्योहार मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस दौरान प्रतिपदा तिथि से नवमी तक मां के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिदिन पूजा की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुर्गा सप्तशती में कई ऐसे प्रभावशाली सिद्ध मंत्र दिए गए हैं, जिनके जाप से आप आरोग्य, धन, सौभाग्य, सुख- समृद्धि आदि की प्राप्ति कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में

1- संकट और विपत्ति नाश करने वाला मंत्र

करोतु सा नः शुभहेतुरीश्वरी शुभानि भद्राण्यभिहन्तु चापदः

2- सुयोग्य जीवन साथी के लिए इस मंत्र का करें जाप

पत्नीं मनोरमां देहि नोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥

3- आर्थिक स्थिति अच्छी और तरक्की पाने के लिए

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः। सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि

4- जीवन में सभी सुख पाने के लिए

सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तु ते।।

5- ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति के लिए

ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः।

शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै

6-कार्य सिद्धि के लिए मंत्र

दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।।

नवरात्र में 9 दिन पहनें शुभ रंगों के कपड़े (Chaitra Navratri 2026)

गुरुवार, 19 मार्च 2026- पीला

शुक्रवार, 20 मार्च 2026- हरा

शनिवार, 21 मार्च 2026- ग्रे (धूसर)

रविवार, 22 मार्च 2026- नारंगी

सोमवार, 23 मार्च 2026- हल्का पीला या हल्का गुलाबी

मंगलवार, 24 मार्च 2026- लाल

बुधवार, 25 मार्च 2026- नीला

गुरुवार, 26 मार्च 2026- गुलाबी

शुक्रवार, 27 मार्च 2026- बैंगनी

Tags:
Next Story