Rashifal Today

Diwali 2026 Date: 8 नवंबर को होगी दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजा मुहूर्त और 5 दिन का पूरा कैलेंडर

Diwali 2026 Date: दिवाली 8 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। जानें लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख व पूजा समय।

Diwali 2026 Date: 8 नवंबर को होगी दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजा मुहूर्त और 5 दिन का पूरा कैलेंडर
X

Diwali 2026 Date: 8 नवंबर को होगी दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजा मुहूर्त और 5 दिन का पूरा कैलेंडर

Diwali 2026 Date: हिंदू धर्म में दीपावली यानी दिवाली को प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। रोशनी और खुशियों का यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा करने की परंपरा है। घरों में दीपक जलाए जाते हैं और रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी की जाती है।

साल 2026 में दिवाली की तारीख को लेकर भी लोगों के बीच सवाल है कि दीपावली कब मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार 8 नवंबर 2026, रविवार को दिवाली मनाई जाएगी। इसी दिन शाम को लक्ष्मी-गणेश पूजन किया जाएगा।

कब है दिवाली 2026?

कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 8 नवंबर 2026 को सुबह 11:28 बजे शुरू होगी और 9 नवंबर को दोपहर 12:32 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि और प्रदोष काल को ध्यान में रखते हुए 8 नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।

दिवाली 2026 लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त (Dilwai 2026 Lakshmi Puja Muhurat)

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- शाम 5:54 बजे से 7:50 बजे तक (वृषभ काल)

प्रदोष काल पूजा का समय- शाम 5 बजकर 41 मिनट से 8 बजकर 17 मिनट तक

निशिता काल का समय- 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से 9 नवंबर को 12 बजकर 36 मिनट तक

कब है धनतेरस 2026? (Dhanteras 2026 Date)

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी के कारण इस दिन को धनतेरस या धनत्रयोदशी कहा जाता है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026 को है।

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 6 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त: 7 नवंबर को प्रातः 10:47 बजे

पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 6:02 से रात्रि 7:57 तक

प्रदोष काल: शाम 5:33 से रात्रि 8:09 तक

नरक चतुर्दशी 2026 कब है? (Narak Chaturdashi 2026)

छोटी दीवाली बड़ी दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाती है। इस साल नरक चतुर्दशी 8 नवंबर 2026 को पड़ रही है।

अभ्यंग स्नान (सुबह का स्नान) मुहूर्त: सुबह 05:41 एएम से 06:42 एएम

पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 06:10 एएमसे 08:22 एमएम तक

चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 7 नवंबर 2026 को सुबह 10:47 एएम

चतुर्दशी तिथि समाप्त: 8 नवंबर 2026 को सुबह 11:27 एएम

गोवर्धन पूजा 2026 कब है? (Govardhan Puja 2026 Date)

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इसे अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। इस दिन गाय के गोबर के गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और विधि-विधान से पूजा की जाती है। बता दें कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12:31 बजे से लेकर 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक रहेगी। ऐसे में गोवर्धन पूजा 10 नवंबर 2026 को है।

भाई दूज 2026 कब है? (Bhai Dooj 2026 Date)

भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक भाई दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल भाई दूज 11 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी।

द्वितीया तिथि आरंभ – 10 नवंबर, 2026 को 02:00 पी एम बजे

द्वितीया तिथि समाप्त – 11 नवंबर, 2026 को 03:53 पी एम बजे

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – 06:40 ए एम से 08:50 ए एम

भाई दूज अपराह्न समय – 01:10 पी एम से 03:20 पी एम

अवधि – 02 घण्टे 10 मिनट

Tags:
Next Story