सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? जानें तिथि, समय, सूतक काल और भारत में दिखाई देगा या नहीं
जानें 12 अगस्त 2026 को लगने वाले साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की तिथि, समय, सूतक काल, भारत में दृश्यता, किन देशों में दिखाई देगा, राशियों पर प्रभाव और धार्मिक महत्व।
सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? जानें तिथि, समय, सूतक काल, भारत में दिखाई देगा या नहीं
वर्ष 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) होगा, जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। हालांकि भारत में इसकी दृश्यता सीमित या अधिकांश स्थानों पर नहीं होगी, इसलिए धार्मिक दृष्टि से सूतक काल लागू नहीं माना जाएगा।
साल के दूसरे सूर्य ग्रहण 2026 तारीख और समय ( Solar Eclipse 2026 Date and Time)
बता दें कि साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त हो लगने वाला है, जो रात रात 09:04 बजे आरंभ होगा और समापन 13 अगस्त को सुबह 04:25 बजे होगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा।
सूर्य ग्रहण के समय सूर्य की स्थिति
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के समय सूर्य कर्क राशि में संचरण कर रहे होंगे। जहां पर गुरु भी उच्च के होंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में विराजमान होंगे।
क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण?
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण रात के समय आरंभ होने वाला है। इसलिए ये भारत में नजर नहीं आने वाला है। हालांकि ज्योतिष के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिलने वाला है।
मीन राशि पर असर
सूतक काल मान्य होगा कि नहीं
शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण आरंभ होने के करीब 12 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है, जो समापन के साथ समाप्त हो जाता है। सूतक काल के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक, शुभ काम नहीं होते हैं और मंदिरों के भी कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण के समापन के बाद गंगाजल, सफाई करने के साथ मंत्रों के साथ मंदिरों के द्वार पुन: खोले जाता है। हालांकि, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा।
किन-किन जगहों पर दिखाई देगा ये सूर्य ग्रहण
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी स्पेन, आर्कटिक क्षेत्र और स्पेन सहित यूरोप के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगने वाला है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी और बिजनेस में भी कई चुनौतियां आ सकती है। वहीं वृषभ, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी होने के साथ-साथ मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। मानसिक तनाव थोड़ा कम हो सकता है।