अगस्त 2026 में लगेंगे दो ग्रहण: जानें सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तारीख, समय, भारत में दिखेंगे या नहीं
अगस्त 2026 ग्रहण, सूर्य ग्रहण 2026, चंद्र ग्रहण 2026, अगस्त 2026 सूर्य ग्रहण, अगस्त 2026 चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026, ग्रहण 2026, भारत में सूर्य ग्रहण, भारत में चंद्र ग्रहण, ग्रहण का समय 2026, Solar Eclipse 2026, Lunar Eclipse 2026
अगस्त 2026 में लगेंगे दो ग्रहण: जानें सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तारीख, समय, भारत में दृश्यता और धार्मिक मान्यताएं
अगस्त 2026 खगोलीय घटनाओं की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने दो ग्रहण लगेंगे—पहला 12 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण और दूसरा 28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण। खगोलीय दृष्टि से दोनों घटनाएं महत्वपूर्ण हैं, हालांकि भारत में इनमें से कोई भी ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
कब लगेगा सूर्य ग्रहण ?
अगस्त माह में सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह ग्रहण श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर पड़ेगा। इसी दिन हरियाली अमावस्या का त्योहार भी मनाया जाएगा। वहीं भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को रात 9 बजकर 04 मिनट पर लगेगा। इसका समापन 13 अगस्त 2026 को सुबह 4:25 पर माना जा रहा है। इस ग्रहण को दुनिया के कुछ हिस्सों में स्पष्ट रूप से देखा जाएगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण?
सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर, आर्कटिक क्षेत्र, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और उत्तरी स्पेन में देखा जाएगा। इसके अलावा फ्रांस, ब्रिटेन, इटली समेत यूरोप के कई देशों में भी यह दिख सकता है।
कब लगेगा चंद्र ग्रहण ?
अगस्त माह में लगने वाला दूसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा, जो 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा।