Surya Ketu Yuti 2026: 17 अगस्त से सूर्य-केतु की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Surya Ketu Yuti 2026: ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जब दो ग्रह एक ही राशि में आ जाते हैं तो उनकी युति बनती है और इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से देखने को मिल सकता है। अगस्त 2026 में भी ऐसा ही एक महत्वपूर्ण संयोग बनने जा रहा है।

17 अगस्त 2026 को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह सूर्य की स्वराशि है और इस राशि में पहले से ही केतु मौजूद हैं। ऐसे में सिंह राशि में सूर्य और केतु की युति बनेगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस संयोग का असर सभी राशियों पर एक जैसा नहीं रहेगा। कुछ लोगों के लिए यह समय सामान्य या लाभकारी रह सकता है, जबकि कुछ राशियों को करियर, धन और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी पड़ सकती है।

सूर्य-केतु की युति कब बनेगी?

सूर्य 17 अगस्त 2026 को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से केतु की स्थिति होने के कारण सूर्य के प्रवेश के साथ ही दोनों ग्रह एक ही राशि में आ जाएंगे।

ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व, पिता और प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है। वहीं केतु को वैराग्य, आध्यात्मिकता और अलगाव का कारक माना जाता है। ऐसे में दोनों की युति को लेकर ज्योतिषीय दृष्टि से काफी चर्चा होती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मुश्किलों भरा हो सकता है।

जातकों को करियर और कारोबार के मामले में सावधानी रखनी होगी।

अगर कोई वस्तु खरीने की प्लान बना रहे थे, तो कुछ बाधाएं आपको झेलनी पड़ सकती हैं।

कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह का बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें।

छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

आत्मविश्वास में कमी इस समय आप महसूस करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को लाभ के साथ-साथ कुछ परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। 

इस दौरान धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। 

अनावश्यक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। 

किसी भी तरह के विवाद से बचने की आवश्यकता रहेगी। 

कोई बड़ा काम बनते-बनते अटक सकता है, जिससे तनाव होगा।

आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लेना आपके लिए अनुकूल रहेगा। 

कार्यक्षेत्र में अपने काम पर फोकस रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें।

Tags: