सूर्य गोचर 2026: सूर्य देव 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
Surya Gochar 2026: 15 मई 2026 को सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जानें इस गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव, किन राशियों को मिलेगा धन, करियर और सफलता में बड़ा लाभ।
सूर्य गोचर 2026: 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
Surya Gochar 2026 (Sun Transit in Taurus): वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। साल 2026 में 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जो कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। सूर्य को आत्मा, ऊर्जा, नेतृत्व और सफलता का कारक माना जाता है, इसलिए इसका गोचर जीवन के कई क्षेत्रों को प्रभावित करता है। आपको बता दें कि सूर्य का यह गोचर केवल एक सामान्य खगोलीय घटना नहीं, बल्कि जीवन से जुड़े कई सेक्टर, जैसे आत्मविश्वास, मान-सम्मान, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालने वाला परिवर्तन माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, शक्ति, ऊर्जा और नेतृत्व का कारक ग्रह माना गया है, इसलिए इसका राशि परिवर्तन पूरी 12 राशियों पर पड़ता है।
वहीं आपको बता दें कि वृष राशि, जो स्थिरता, धन, सुख-सुविधा और भौतिक समृद्धि की प्रतीक मानी जाती है, उसमें सूर्य का प्रवेश एक विशेष संयोग बनाता है। यह गोचर व्यक्ति को अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक फोकस कराना वाला माना जाता है। साथ ही व्यावहारिक और दूरदर्शी बना सकता है। साथ ही आपको बता दें कि इस बार सूर्य का वृष में प्रवेश कुछ राशियों के लिए किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है, जहां लंबे समय से अटके काम पूरे होने, आर्थिक मजबूती आने और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। यह गोचर चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं सूर्य के गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है…फ्यूचर पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 मई को सुबर 6 बजकर 22 मिनट पर वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, यहां पर सूर्य देव 22 जून तक विराजमान रहेंगे। वहीं वृष राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार सूर्य और शुक्र में सम भाव है।
सूर्य के गोचर पर वृष राशि का प्रभाव (Taurus Zodiac)
सूर्य का गोचर आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य का आपकी ही राशि में गोचर हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ सकता है और लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। लेकिन डिसीजन सोच- समझकर करें
सूर्य के गोचर पर सिंह राशि का प्रभाव (Leo Zodiac)
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी रह सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करेंग। इसलिए इस दौरान करियर में उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं सरकारी नौकरी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल साबित हो सकात है। साथ ही इस दौरान आपके नेतृत्व कौशल की सराहना हो सकती है। वहीं उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने के संकेत हैं।
सूर्य के गोचर पर कर्क राशि का प्रभाव (Cancer Zodiac)
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर आय भाव को एक्टिव करेगा, जिससे आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस समय आपको कई स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है, जैसे बोनस, कमीशन या पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिलना। वहीं यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस समय कर सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपको दोस्तों और नेटवर्क से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है, जिससे आपके काम तेजी से पूरे हो सकते हैं। वहीं इस दौरान निजी जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं।