सूर्य गोचर 2026: मेष राशि में सूर्य का प्रवेश, जानें 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

सूर्य गोचर 2026 ज्योतिष के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि 14 अप्रैल 2026 को सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर चुके हैं, जिसे मेष संक्रांति के नाम से जाना जाता है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, नेतृत्व और सफलता का कारक माना जाता है, इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर गहराई से देखने को मिलेगा। मेष राशि में सूर्य के प्रवेश से जहां मेष, मिथुन, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को करियर, धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं, वहीं वृषभ, कन्या और मकर राशि के लोगों को स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इस दौरान सूर्य और शुक्र के संयोग से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण भी हो रहा है, जो कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। सूर्य के उच्च होने से आत्मविश्वास, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कई लोगों को नई नौकरी, प्रमोशन और बिजनेस में सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि, अहंकार, क्रोध और जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा। यह गोचर करियर, धन, स्वास्थ्य, रिश्तों और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करेगा, इसलिए सभी राशियों के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहने वाला है।

Published On 2026-04-15 16:01 GMT   |   Update On 2026-04-15 16:01 GMT

सूर्य गोचर 2026: मेष राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों पर असर, जानें शुभ-अशुभ प्रभाव

Surya Gochar 2026 (Sun Transit in Aries): वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, नेतृत्व और सफलता का कारक माना जाता है। जब सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करते हैं, तो यह गोचर बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है।जहां पर पहले से मौजूद दैत्यों के गुरु शुक्र के साथ संयोग करके शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में सूर्य की स्थिति के बदलाव का असर 12 राशियों के साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिल सकता है। सूर्य के मेष राशि में जाते ही खरमास समाप्त हो गए हैं और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल समय शुरू होगा। मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है। ऐसे में सूर्य के इस राशि में आने से वह अति बलवान हो जाते हैं। ऐसे में सूर्य के गोचर का असर हर राशि के जीवन में अलग-अलग देखने को मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं सूर्य के मेष राशि में जाने से मेष से लेकर मीन राशि के जातकों पर असर…साल 2026 में सूर्य देव 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिसे मेष संक्रांति भी कहा जाता है।

सूर्य के मेष राशि पर जाने का 12 राशियों पर असर

मेष राशि पर सूर्य के गोचर का असर

मेष राशि के लिए सूर्य का आपकी ही राशि में उच्च होना संतान, शिक्षा और नई जिम्मेदारियों में वृद्धि का संकेत देता है। करियर में प्रमोशन, नई नौकरी और सम्मान मिलने के योग बनते हैं, हालांकि इसके साथ कार्यभार, ट्रांसफर या भूमिका में बदलाव भी संभव है। आध्यात्मिक रुचि और यात्राएं बढ़ेंगी, लेकिन क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। संतान की तरक्की के लिए अच्छा समय माना जाएगा। नई नौकरी ज्वाइन करना चाहते हैं, उसके लिए अच्छा है। इसके अलावा ट्रांसफर और प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। हालांकि कुछ क्रोध, अहंकार भी बढ़ सकता है। इसलिए स्वयं का ध्यान रखें।

वृषभ राशि पर सूर्य के गोचर का असर

वृष राशि के लिए सूर्य राशि से 12वें भाव में उच्च हुए हैं। ऐसे में सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। इसलिए अपने साथ-साथ मां की सेहत का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है। हालांकि, सूर्य के चौथे भाव के स्वामी होने के कारण आप नया घर या फिर वाहन खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि पर सूर्य के गोचर का असर

मिथुन राशि के लिए सूर्य आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर किया है।  इनकम के घर में सूर्य के उच्च होने से आपको कई क्षेत्रो में लाभ मिल सकता है। सरकार की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में किए जा रहे बिजनेस में भी लाभ मिल सकता है। कई यात्रा के मौके भी मिल सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

कर्क राशि पर सूर्य के गोचर का असर

कर्क राशि के लिए सूर्य दसवें भाव में उच्च के हैं, जो करियर का सबसे मजबूत स्थान माना जाता है। प्रमोशन, इंक्रीमेंट और सम्मान मिलने के योग हैं। सरकारी नौकरी या कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। करियर के माध्यम से धन वृद्धि होगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि पर सूर्य के गोचर का असर

कन्या राशि के लिए सूर्य आठवें भाव में उच्च के हैं, जिससे विपरीत राजयोग बनता है। पुराने केस, मुकदमे या विवादों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा और ऑपरेशन आदि में लाभ मिलेगा। हालांकि वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष से कुछ तनाव हो सकता है।

तुला राशि पर सूर्य के गोचर का असर

तुला राशि के लिए सूर्य सातवें भाव में उच्च के हैं, जो व्यापार और साझेदारी का घर है। बिजनेस और सरकारी कार्यों में लाभ होगा। लेकिन वैवाहिक जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है।

वृश्चिक राशि पर सूर्य के गोचर का असर

वृश्चिक राशि के लिए सूर्य छठे भाव में उच्च के हैं, जो शत्रु, रोग और नौकरी का घर है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी, कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा और प्रमोशन के योग बनेंगे। पुराने विवाद सुलझाने के लिए यह समय अनुकूल है।

धनु राशि पर सूर्य के गोचर का असर

धनु राशि के लिए सूर्य पांचवेa भाव में उच्च के हैं और भाग्य के स्वामी भी हैं। इससे शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और संतान के लिए अच्छा समय है। बुद्धि तेज होगी और नए अवसर मिलेंगे। आध्यात्मिक प्रगति और गुरु कृपा के योग भी बनेंगे।

मकर राशि पर सूर्य के गोचर का असर

मकर राशि के लिए सूर्य चौथे भाव में उच्च के हैं, जिससे मन में उतार-चढ़ाव और बेचैनी हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और माता की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि पर सूर्य के गोचर का असर

कुंभ राशि के लिए सूर्य तीसरे भाव में उच्च के हैं, जो साहस और परिश्रम का भाव है। नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। यात्राएं अधिक होंगी और पार्टनरशिप के अवसर मिलेंगे। काम की पहचान बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा।

मीन राशि पर सूर्य के गोचर का असर

मीन राशि के लिए सूर्य दूसरे भाव में उच्च के हैं। इससे धन के योग बनेंगे लेकिन वाणी में कठोरता आ सकती है, जिससे पारिवारिक तनाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News