शुक्र-केतु युति 2026: 4 जुलाई को सिंह राशि में बनेगा विशेष संयोग, जानें किन राशियों को मिल सकता है लाभ

4 जुलाई 2026 को शुक्र और केतु की सिंह राशि में युति बनेगी। जानें शुक्र-केतु युति 2026 का ज्योतिषीय महत्व, किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य पर संभावित असर।

Published On 2026-06-30 15:59 GMT   |   Update On 2026-06-30 15:59 GMT

शुक्र-केतु युति 2026: 4 जुलाई को सिंह राशि में बनेगा विशेष संयोग, जानें किन राशियों को मिल सकता है लाभ

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 4 जुलाई 2026 को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से केतु विराजमान होंगे। इस प्रकार सिंह राशि में शुक्र-केतु युति का निर्माण होगा। यह युति लगभग 1 अगस्त 2026 तक प्रभाव में रहेगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शुक्र प्रेम, सौंदर्य, वैभव, कला और भौतिक सुखों के कारक हैं, जबकि केतु आध्यात्मिकता, वैराग्य और कर्मफल का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन दोनों ग्रहों की युति व्यक्ति के जीवन में भौतिक और आध्यात्मिक दोनों क्षेत्रों में मिश्रित प्रभाव ला सकती है।

शुक्र-केतु युति का ज्योतिषीय महत्व

ज्योतिष शास्त्र अनुसार शुक्र और केतु की युति को भौतिक सुख और आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच संतुलन बनाने वाला योग माना जाता है। इस दौरान कुछ लोगों को अचानक आर्थिक अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को रिश्तों और खर्चों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। यह समय आत्ममंथन, संयम और सोच-समझकर निर्णय लेने का संकेत देता है

शुक्र और केतु की युति का मेष राशि पर प्रभाव (Aries Zodiac)

आपकी राशि से शुक्र-केतु की युति पंचम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरन प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश करते समय सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

शुक्र और केतु की युति का वृष राशि पर प्रभाव (Taurus Zodiac)

घर-परिवार से जुड़े मामलों में धैर्य रखना होगा। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शुक्र और केतु की युति चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए संपत्ति या वाहन से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। पारिवारिक खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी।

शुक्र और केतु की युति का मिथुन राशि पर प्रभाव (Gemini Zodiac)

आपकी गोचर कुंडली में शुक्र और केतु की युति तीसरे भाव पर बनने जा रही है। इसलिए आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा से लाभ मिल सकता है और नए संपर्क भविष्य में फायदा पहुंचाएंगे।

शुक्र और केतु की युति का कर्क राशि पर प्रभाव (Cancer Zodiac)

शुक्र और केतु का संयोग आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव पर बनने जा रही है। इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

शुक्र और केतु की युति का सिंह राशि पर प्रभाव (Leo Zodiac)

यह युति आपकी ही राशि में बन रही है, इसलिए इसका प्रभाव सबसे अधिक महसूस हो सकता है। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन मानसिक असमंजस भी रह सकता है। रिश्तों और करियर में जल्दबाजी से बचना लाभदायक रहेगा।

शुक्र और केतु की युति का कन्या राशि पर प्रभाव (Virgo Zodiac)

आपकी गोचर कुंडली में शुक्र और केतु की युति 12वें भाव पर बनने जा रही है। इसलिए विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

शुक्र और केतु की युति का तुला राशि पर प्रभाव (Libra Zodiac)

आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। क्योंकि शुक्र और केतु की युति आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव पर बनने जा रही है। इसलिए मित्रों और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें।

शुक्र और केतु की युति का धनु राशि पर प्रभाव (Sagittarius Zodiac)

शुक्र और केतु की युति आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है।

शुक्र और केतु की युति का मकर राशि पर प्रभाव (Capricorn Zodiac)

आपकी राशि से शुक्र और केतु की युति अष्टम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए अचानक धन लाभ या खर्च दोनों की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी रखें। किसी भी कानूनी या वित्तीय दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच कर लें

शुक्र और केतु की युति का कुंभ राशि पर प्रभाव (Aquarius Zodiac)

आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर शुक्र और केतु की युति बनने जा रही है। इसलिए वैवाहिक जीवन और साझेदारी के मामलों में संतुलन बनाए रखना होगा। जीवनसाथी के साथ संवाद बेहतर रखें। व्यापारिक साझेदारी में लाभ मिलने की संभावना है।

शुक्र और केतु की युति का मीन राशि पर प्रभाव (Pisces Zodiac)

शुक्र और केतु का संयोग आपकी राशि से छठे भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान लाभदायक रहेगा।

Tags:    

Similar News