शुक्र गोचर 2026: वृषभ राशि में प्रवेश से इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता

शुक्र गोचर 2026 के तहत 19 अप्रैल को शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। जानें इस शुभ गोचर का प्रभाव वृषभ, मिथुन और कन्या राशि पर कैसे पड़ेगा। इस दौरान धन लाभ, करियर में उन्नति, वैभव, प्रेम और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही जानिए किन लोगों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ और कैसे बदल सकती है आपकी आर्थिक स्थिति।

Published On 2026-03-24 17:33 GMT   |   Update On 2026-03-24 17:33 GMT

शुक्र गोचर 2026: वृषभ राशि में प्रवेश से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, वैभव, सुख-सुविधा, कला और धन का कारक माना जाता है। जब शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करता है, तो इसका प्रभाव काफी शुभ माना जाता है। शुक्र को भोग-विलास, विवाह, भौतिक सुख, ऐश्वर्य, प्रेम, सुंदरता, कला, और धन-संपत्ति का मुख्य कारक माना जाता है. ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि 26 मार्च को शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं 19 अप्रैल को एक बार फिर से राशि परिवर्तन करके अपनी ही राशि यानी वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के अपने स्वराशि में आने से मालव्य राजयोग का भी निर्माण करेंगे। इसे पंच महापुरुष योगों में से एक माना जाता है। शुक्र के वृषभ राशि में जाने से इन तीन राशि के जातकों को धन लाभ के साथ नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में….

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि आपकी राशि में वह लग्न भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में काफी निखार देखने को मिल सकता है। रचनात्मकता भी तेजी से बढ़ सकती है। ऐसे में नौकरी और बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली करे बारहवें भाव में शुक्र रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के सुविधाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आमदनी में तेजी से वृद्धि हो सकती है। लेकिन खर्च भी अधिक हो सकता है।

विलासित में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इससे आपकी खुशी दोगुनी हो सकती है। कला, संगीत, लेखन या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े जातकों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में नवम यानी भाग्य के भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही अटका हुआ पैसा पूरा मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।

शुक्र के गोचर करने से इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान, प्रतिष्ठा मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। परिवार के साथ सुखद समय बीत सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। ऐसे में कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News