शुक्र गोचर 2026: पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का लाभ
Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह 31 मई से 11 जून 2026 तक पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे। जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव और किन राशियों की किस्मत चमक सकती है।
शुक्र गोचर 2026: पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, विवाह, सुख-सुविधा, कला, सौंदर्य, धन और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार शुक्र ग्रह 31 मई 2026 से 11 जून 2026 तक पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह हैं, इसलिए इस अवधि में शुक्र और गुरु की ऊर्जा मिलकर संबंधों, आर्थिक मामलों और रचनात्मक कार्यों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। 31 मई को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। शुक्र के इस नक्षत्र में आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होने के साथ धन-संपदा, सुख-समृद्धि की वृद्धि हो सकती हैं। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं शुक्र के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से पुनर्वसु नक्षत्र 7वां होगा। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति हैं और प्रथम तीन चरण के स्वामी मिथुन और अंतिम चरण के स्वामी कर्क है। इस नक्षत्र की अधिष्ठात्री देवी अदिति देवताओं की माता हैं। शुक्र के इस नक्षत्र में आने से कुछ राशियों की नई शुरुआत हो सकती है।
वृषभ राशि पर शुक्र के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने का असर (Taurus Zodiac)
शुक्र का पुनर्वसु नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। धन भाव में शुक्र के होने से इस राशि के जातकों अचानक धन लाभ हो सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। आपकी वाणी का प्रभावशाली रहेंगी, जिससे आप कई लोगों को प्रेरित कर सकते हैं। इसके अलावा सुख-शांति की भी वृद्धि हो सकती है। आमदनी के कई नए स्त्रोत खुल सकते हैं, जिससे बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी मांगलिक या फिर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में सामाजिक दायरा बढ़ सकता है।
कुंभ राशि पर शुक्र के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने का असर (Aquarius Zodiac)
शुक्र का पुनर्वसु नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के पंचम भाव में शुक्र गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है और उनका ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। छात्रों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है।
सिंह राशि पर शुक्र के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने का असर (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्र के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इस राशि के एकादश भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। ऐसे में आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। लंबे समय से आपके जो काम या फिर महत्वाकांक्षाएं रुकी हुई है, तो अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। आमदनी में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है।
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये गोचर काफी लाभकारी हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आपको उनका पूरा समर्थन मिल सकता है। आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत भी अच्छी रहने वाली है।