30 साल बाद शनि देव का बड़ा परिवर्तन, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत ,न्याय के देवता शनि होंगे उदय, करियर और कारोबार में आएगी तेज़ी

वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि देव अप्रैल 2026 में मीन राशि में उदित होने जा रहे हैं। शनि का उदय होना एक बड़ा ज्योतिषीय बदलाव माना जाता है, जिसका असर व्यक्ति के करियर, धन और जीवन की दिशा पर पड़ता है। करीब 30 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों के लिए उन्नति और धनलाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर शनि देव की खास कृपा रहने वाली है।

मिथुन राशि: करियर में मिलेगी नई ऊंचाई

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदय शुभ संकेत लेकर आ रहा है। शनि आपकी कुंडली के दशम भाव में उदित होंगे, जो करियर और कर्म का स्थान माना जाता है।

इस दौरान नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और काबिलियत की सराहना होगी। रिश्तों में संतुलन बना रहेगा और आप सोच-समझकर फैसले लेंगे। नया निवेश या बिजनेस का मौका मिल सकता है। रिसर्च, टेक्निकल और विश्लेषण से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है।

मकर राशि: साहस बढ़ेगा, धन लाभ के योग

मकर राशि वालों के लिए शनि देव का उदय तीसरे भाव में होगा। इससे आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी होगी।

इस समय अचानक धन मिलने के योग बन सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट और योजनाएं सफल होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष राशि: आय और निवेश में जबरदस्त फायदा

वृष राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदय ग्यारहवें भाव में होगा, जो आय और लाभ का स्थान है।

इस दौरान आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। नई योजनाओं से पैसा मिलेगा और पुराने निवेश से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। परिवार से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से भी फायदा मिलने की संभावना है।

अप्रैल 2026 में शनि देव का मीन राशि में उदय मिथुन, मकर और वृष राशि वालों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। करियर में तरक्की, धनलाभ और सामाजिक सम्मान मिलने के प्रबल संकेत हैं।

Tags: