मूलांक 4 वाले लोगों का स्वभाव: जानें पर्सनैलिटी, लव लाइफ, करियर और राहु का प्रभाव

Mulank 4 Numerology: जानें जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 को हुआ है उनका स्वभाव कैसा होता है। मूलांक 4 की पर्सनैलिटी, लव लाइफ, करियर, ताकत और कमजोरियों पर राहु ग्रह का प्रभाव विस्तार से समझें।

Published On 2026-04-08 16:50 GMT   |   Update On 2026-04-08 16:50 GMT

मूलांक 4 (Mulank 4) वाले लोगों का स्वभाव: पर्सनैलिटी, लव लाइफ और करियर की पूरी जानकारी

Mulank 4 Numerology Personality: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। यह मूलांक राहु ग्रह से प्रभावित माना जाता है, जो व्यक्ति को अलग सोच, गहरी समझ और अनोखी पर्सनैलिटी देता है। मूलांक 4 वाले लोग आम लोगों से थोड़े अलग होते हैं—ये भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपनी अलग पहचान बनाना पसंद करते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं नंबर 9 के बारे में, जिस पर मायावी ग्रह राहु ग्रह का आधिपत्य होता है। वहीं जिन व्यक्तियों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो तो इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। ये लोग कूटनीतिज्ञ होते हैं। साथ ही ये लोग बड़े राजनेता और अभिनेता होते हैं। मूलांक 4 के लोग अपनी अलग पहचान और सोच के लिए जाने जाते हैं। ये लोग भीड़ से हटकर चलना पसंद करते हैं, ये लोग हर काम की गहराई तक जाते हैं। वहीं क्रिएटिव होते हैं।

अनुशासित और मेहनती होते हैं

अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 4 वाले लोग बेहद व्यवहारिक और मेल-मिलाव रखने वाले होते हैं। ये किसी भी काम को पूरी योजना बनाकर करते हैं और अपने जीवन में खुद के नियम बनाते हैं। इनका स्वभाव अनुशासित, मेहनती और दृढ़ निश्चयी होता है। एक बार किसी लक्ष्य को तय कर लें, तो उसे पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। हालांकि, कई बार ये थोड़े जिद्दी और कठोर स्वभाव के भी हो सकते हैं, जिससे लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं, लेकिन भीतर से ये बेहद ईमानदार और सच्चे होते हैं।

लव लाइफ और रिश्ते (Love Life)

मूलांक 4 वाले लोग प्यार में बहुत loyal और committed होते हैं जल्दी खुलते नहीं, लेकिन एक बार जुड़ जाएं तो पूरी तरह समर्पित रहते हैं रिश्तों में stability और honesty पसंद करते हैं, हालांकि, इनकी practical nature के कारण कभी-कभी पार्टनर को ये थोड़े cold लग सकते हैं।

मूलांक 4 वालों का काम- कारोबार

करियर के क्षेत्र में मूलांक 4 के लोग बहुत ही प्रैक्टिकल और मेहनती होते हैं। ये लोग रिसर्च, तकनीकी क्षेत्र, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, खूफिया विभाग, आईटी और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये जोखिम लेने से नहीं डरते और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं।

Tags:    

Similar News