बुध मार्गी 2026: मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि को मिलेगा बड़ा लाभ, करियर-धन में होगी तरक्की

बुध मार्गी 2026, बुध मार्गी 2026 राशिफल, बुध मार्गी का प्रभाव, बुध गोचर 2026, बुध मार्गी मिथुन राशि, बुध मार्गी कन्या राशि, बुध मार्गी वृश्चिक राशि, बुध मार्गी से लाभ, बुध ग्रह मार्गी 2026, Mercury Direct 2026, बुध मार्गी करियर, बुध मार्गी धन लाभ

Published On 2026-07-23 18:23 GMT   |   Update On 2026-07-23 18:23 GMT

बुध मार्गी 2026: मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि को मिलेगा बड़ा लाभ, करियर-धन में होगी तरक्की

वैदिक ज्योतिष के प्रसिद्ध ग्रंथ फलदीपिका के अनुसार कुंभ लग्न का स्वामी शनि ग्रह है। पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कुंभ लग्न वाले जातक बुद्धिमान, दूरदर्शी, स्वतंत्र विचारों वाले और अनुशासित माने जाते हैं। ये लोग नई सोच अपनाने, समाजहित में कार्य करने और अपने सिद्धांतों पर दृढ़ रहने के लिए जाने जाते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध पहले और चौथे भाव के स्वामी माने जाते हैं। वर्तमान में बुध आपके लग्न भाव में ही अपनी स्वराशि मिथुन में मार्गी होंगे। ऐसे में आपको विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। आपका व्यक्तित्व पहले से और निखर के सामने आएगा। काम को लेकर आत्मविश्वास बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। इसके अलावा परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध लग्न और दशम भाव के स्वामी हैं। अब गोचर में आपके दशम भाव में मार्गी होंगे। यह स्थिति करियर में बड़ा उछाल लेकर आएगी। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आपको महसूस होंगे। अगर पहले कोई निवेश किया था, तो अब अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे। इस समय व्यापार की योजनाएं बड़े निवेश के अवसर प्रदान कर सकती है। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी। कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली लोगों को काफी पसंद आएगी। खास बात यह है कि, संवाद कौशल की सराहना हो सकती है। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए बुध अष्टम और लाभ भाव के स्वामी हैं। अब गोचर में अष्टम भाव में मार्गी होंगे। यह परिवर्तन रुके हुए आपको व्यापार के कार्यों में गति ला सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। नए स्रोत बनने और पुराने आर्थिक मामलों में सुधार आने की संभावना भी रहेगी। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। नए लोगों से मिलकर कुछ व्यापार की योजनाएं बनाएंगे। आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर साफ दिखाई देगा।

Tags:    

Similar News