4 घंटे बाद इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! 12 साल बाद कर्क में बन रहा पावरफुल राजयोग, अचानक मिलेगा धन लाभ

वैदिक ज्योतिष में नौ ग्रहों में गुरु बृहस्पति को बहुत ही शुभ और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। सामान्यतः गुरु एक राशि में लगभग एक वर्ष तक रहते हैं, लेकिन इस बार मिथुन में प्रवेश करने के बाद उनकी गति तेज हो गई है। इसी कारण वे एक वर्ष में दो राशियों में संचरण कर रहे हैं। फिलहाल गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित हैं, जहां वे 5 दिसंबर तक बने रहेंगे। इस दौरान वे कई ग्रहों के साथ मिलकर शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते रहेंगे।

गुरु के उच्च राशि में होने का लाभ वक्री अवस्था में भी मिलता है। इसी दौरान आज गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बन रहा है। यह राजयोग लगभग 54 घंटे तक सक्रिय रहेगा और इसका प्रभाव लंबे समय तक दिखाई देता है। ज्योतिष के अनुसार, यह योग ज्ञान, सम्मान, धन और प्रतिष्ठा दिलाने वाला माना जाता है। इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन कुछ विशेष राशियों को खास लाभ मिलने के संकेत हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 10 नवंबर 2025 को दोपहर 1:02 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा और 12 नवंबर तक इसी राशि में रहेगा। इस दौरान बनने वाला गजकेसरी राजयोग इन राशियों को ज्यादा फायदा देगा—

मेष राशि

मेष राशि के चौथे भाव में यह राजयोग बन रहा है। इसके कारण अचानक धन लाभ या रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कार्यस्थल पर लंबे समय से चली आ रहीं परेशानियाँ दूर होंगी और आपके काम की सराहना होगी। प्रमोशन या वेतनवृद्धि का योग बन सकता है। व्यापारी वर्ग को भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और मानसिक शांति मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह योग दशम भाव में बन रहा है, जो करियर का भाव होता है। इस कारण नौकरी और व्यवसाय में बड़ी प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को मनचाहे काम का अवसर मिल सकता है। आपकी प्रतिभा और मेहनत लोगों को प्रभावित करेगी। मीडिया, शिक्षा, लेखन और संचार से जुड़े लोगों को खास सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि में यह राजयोग लग्न भाव में बन रहा है, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। गुरु और चंद्रमा की युति से भाग्य मजबूत होगा और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। गुरु की दृष्टि पंचम, सप्तम और नवम भाव पर रहेगी, जिससे संतान, विवाह और भाग्य से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिलेंगे।

जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत अनुकूल है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है और वैवाहिक जीवन की बाधाएँ दूर होंगी। छात्रों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन या सम्मानजनक उपलब्धि मिल सकती है।

Tags: