Aaj Ka Rashifal15 July 2025:आज आपके सितारे क्या कहते हैं,जुलाई 15, 2025, मंगलवार श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी,, तिथि है , मंगलवार को  पंचमी तिथि 10:39 PM तक उपरांत षष्ठी , नक्षत्र शतभिषा 06:26 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा 05:46 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा ,सौभाग्य योग 02:12 PM तक, उसके बाद शोभन योग , करण कौलव 11:22 AM तक, बाद तैतिल 10:39 PM तक, बाद गर , जानें आज का राशिफल कैसा रहेगा

मेष राशि

आज का दिन यात्रा के योग लेकर आया है। हो सकता है आप किसी दूर स्थान की योजना बनाएं। घर में किसी प्रिय अतिथि का आगमन संभव है जिससे घर का वातावरण उत्साहित रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ होने की संभावना है।इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी।

उपाय- शिव जी को प्रसन्न करने हेतु रुद्राष्टक या शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें। 

वृषभ राशि

आपका दिन मांगलिक रहेगा। किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी, जिसमें आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन या उपहार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे।

उपाय-शिव जी को सफेद वस्तुएं जैसे दूध, चावल, खीर या मिश्री अर्पित करें। पंचामृत से अभिषेक करें, जिससे भाग्य प्रबल होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर यदि आप यात्रा पर निकल रहे हैं। कोई विवाद या बहस आपको परेशान कर सकता है, इसलिए किसी भी मामले में बोलते समय सावधानी रखें।

उपाय-एकमुखी या पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें। यह आत्मबल और एकाग्रता बढ़ाता है तथा मानसिक स्थिरता प्रदान करता है।

कर्क राशि

आज आर्थिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी, परंतु हो सकता है कि किसी निजी व्यक्ति से आर्थिक सहायता लेनी पड़े।

उपाय-शिव पंचाक्षर स्तोत्र का नित्य पाठ करें। यह स्तोत्र जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आंतरिक शांति लाता है।

सिंह राशि

आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति डगमगाने की आशंका है, अतः खर्च पर नियंत्रण रखें।

उपाय-शिव जी को धतूरा, भांग और आक का फूल चढ़ाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

कन्या राशि 

आज का दिन सुखद रहने वाला है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और पत्नी तथा बच्चों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। हालांकि निजी जीवन की बातें किसी के साथ साझा न करें।

उपाय-घर के मंदिर में पारद शिवलिंग स्थापित करें और नित्य पूजन करें।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जो कार्य पहले अटके हुए थे, वे पूरे होने के संकेत हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

उपाय-गरीबों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें। इससे पुण्य बढ़ेगा और भाग्य आपका साथ देगा।

वृश्चिक राशि

आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं। कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन अपरिचित व्यक्तियों से सतर्क रहें। किसी भी विवाद से दूरी बनाए रखें।

उपाय-महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। यह नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है और मन की स्थिरता बनाए रखता है।

धनु राशि

आज का दिन सुखद और लाभकारी रहेगा। मित्रों या परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा आर्थिक निर्णय ले सकते हैं।

उपाय- नमः शिवाय मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। यह मंत्र सभी कार्यों में सफलता दिलाता है।

मकर राशि

व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

उपाय-श्रावण मास मे हर दिन व्रत रखें और शिव मंदिर में जल अर्पित करें।

कुंभ राशि

आज दिन सामान्य रहेगा। स्वयं का स्वास्थ्य सुधरेगा, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

उपाय-शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें। इससे पारिवारिक और कार्यक्षेत्र की समस्याओं से राहत मिलेगी।

मीन राशि

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में कोई नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें, क्योंकि नुकसान की आशंका है।मन शांत रहेगा और समस्याओं का समाधान निकलेगा

उपाय-रुद्राभिषेक कराएं या स्वयं घर में शिवजी का रुद्राभिषेक करें।