मूलांक 8 वाले लोग कैसे होते हैं? जानें व्यक्तित्व, प्रेम, करियर और व्यापार में उनका स्वभाव

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शनि माना जाता है। मूलांक 8 के लोगों को मेहनती, अनुशासित, न्यायप्रिय और संघर्षों से सीखने वाला माना जाता है।

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 माना जाता है। अंक 8 को मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग जीवन में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं, लेकिन एक बार सफलता मिलने के बाद ऊंचे मुकाम तक पहुंच सकते हैं। आइए जानते हें मूलांक 8 से जुड़े लोगों का व्यक्तित्व और करियर- कारोबार…

कैसी होती है मूलांक 8 वालों की पर्सनैलिटी?

मूलांक 8 वाले लोग गंभीर, जिम्मेदार और व्यवहारिक स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपने काम को लेकर बेहद ईमानदार माने जाते हैं। इनके अंदर नेतृत्व क्षमता भी अच्छी होती है, इसलिए लोग इनकी सलाह को महत्व देते हैं। हालांकि, ये लोग जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते और अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से बचते हैं। कई बार इनका स्वभाव थोड़ा सख्त या रहस्यमयी भी लग सकता है।

करियर में कैसे होते हैं मूलांक 8 वाले?

मूलांक 8 वाले लोग मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते हैं। इन्हें शॉर्टकट पसंद नहीं होता। ये लोग प्रशासन, कानून, बिजनेस, राजनीति, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और टेक्निकल फील्ड में अच्छा नाम कमा सकते हैं।

इन लोगों में निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है, इसलिए ये बड़े पदों तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, सफलता इन्हें धीरे-धीरे मिलती है, लेकिन स्थायी होती है।कैसी होती है

मूलांक 8 वालों की लव लाइफ?

प्यार के मामले में मूलांक 8 वाले लोग बेहद गंभीर और वफादार माने जाते हैं। ये रिश्तों को दिल से निभाते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं आसानी से जाहिर नहीं कर पाते।

मूलांक 8 वालों के लिए शुभ बातें

शुभ ग्रह : शनि देव

शुभ रंग : नीला, काला और गहरा ग्रे

शुभ दिन : शनिवार

शुभ अंक : 1, 5 और 6

Tags: