वट पूर्णिमा 2026: कब है वट पूर्णिमा व्रत? जानें तिथि, शुभ योग, पूजा विधि और महत्व

Vat Purnima 2026: हिंदू धर्म में वट पूर्णिमा व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना से करती हैं। इस दिन वट (बरगद) वृक्ष की पूजा की जाती है, जिसे दीर्घायु, स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

वट पूर्णिमा 2026 कब है?

वट पूर्णिमा

वट पूर्णिमा व्रत: 30 जून 2026, मंगलवार

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 29 जून 2026

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 30 जून 2026

उदया तिथि के अनुसार 30 जून 2026 को वट पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा।

वट पूर्णिमा व्रत शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक इस दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। पहला शुभ योग शुक्ल है, जो सुबह से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। वहीं दूसरा योग ब्रह्म है जो कि शुभ योग के बाद बन रहा है। इन दोनों योगों में पूजा- अर्चना करना शुभ रहेगा।

वट पूर्णिमा व्रत का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन वट वृक्ष की परिक्रमा करने, कच्चा सूत बांधने और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनने से दांपत्य जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही यह व्रत पति-पत्नी के रिश्ते में को मजबूत करता है। मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से वट पूर्णिमा व्रत करने पर अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि की प्राप्ति के योग बनते हैं। साथ ही परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Tags: