शारदीय नवरात्रि 2026: कब है, कलश स्थापना मुहूर्त, तिथि और महत्व

Shardiya Navratri 2026 Date, Kalash Sthapana Muhurat & Calendar: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। यह पर्व मां दुर्गा की आराधना का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है, जिसमें 9 दिनों तक देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है।

यह पर्व शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

जबकि दो नवरात्रि गुप्त रूप में मनाई जाती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और दशमी तिथि को पारण के साथ समाप्त हो जाती है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की श्रद्धापूर्वक आराधना की जाती है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में विधिवत पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही है। तिथि, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तिथियां

शारदीय नवरात्रि 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार

नवरात्रि प्रारंभ: 12 अक्टूबर 2026 (सोमवार)

नवरात्रि समाप्त: 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)

विजयादशमी (दशहरा): 21 अक्टूबर 2026

यह पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है

शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना का मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि की घटस्थापना मुहूर्त – 11 अक्टूबर 06:19 ए एम से 10:12 ए एम

अवधि – 03 घण्टे 52 मिनट्स

घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – 11:44 ए एम से 12:31 पी एम

चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ – अक्टूबर 10, 2026 को 09:42 पी एम बजे

चित्रा नक्षत्र समाप्त – अक्टूबर 11, 2026 को 10:32 पी एम बजे

वैधृति योग प्रारम्भ – अक्टूबर 10, 2026 को 10:02 पी एम बजे

वैधृति योग समाप्त – अक्टूबर 11, 2026 को 09:05 पी एम बजे

शारदीय नवरात्रि 2026 कैलेंडर

पहला दिन- 12 अक्टूबर 2026, सोमवार- मां शैलपुत्री, घटस्थापना

दूसरा दिन- 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार- मां ब्रह्मचारिणी

तीसरा दिन – 14 अक्टूबर 2026, बुधवार- मां चंद्रघंटा

चौथा दिन-15 अक्टूबर 2026, गुरुवार- मां कूष्मांडा

पांचवां दिन-16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार- मां स्कंदमाता

छठा दिन-17 अक्टूबर 2026, शनिवार- मां कात्यायनी

सातवां दिन – 18 अक्टूबर 2026, रविवार- मां कालरात्रि

आठवां दिन- 19 अक्टूबर 2026, सोमवार- मां महागौरी

नौवां दिन- 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार- मां सिद्धिदात्री

Tags: