Sawan Fourth Somwar 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
Sawan Fourth Somwar 2026: सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त 2026 को है। बुधादित्य राजयोग और अन्य शुभ योगों के बीच कर्क और धनु राशि वालों को करियर, नौकरी और धन के मामले में लाभ मिल सकता है।
Sawan Fourth Somwar 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
Sawan Fourth Somwar 2026: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस पूरे महीने में सोमवार के दिन महादेव की पूजा और व्रत करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार सावन का चौथा और आखिरी सोमवार 24 अगस्त 2026 को पड़ रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह दिन खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन बुधादित्य राजयोग के साथ पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है। ग्रहों की स्थिति का प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है।
मान्यता है कि सावन सोमवार पर भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और महादेव की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आखिरी सोमवार कुछ राशि वालों के लिए करियर, नौकरी, धन और रुके हुए कामों के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है।
आइए जानते हैं वे कौन सी 2 राशियां हैं, जिनके लिए सावन का आखिरी सोमवार खास रहने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आपको मनचाहा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। घर में कोई नई वस्तु आने से भौतिक सुख प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना भी हो सकती है। बड़ा धन लाभ होने से परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। आपको नई योजनाओं को अमल में लाने का मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। करियर से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यह समय आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। घर में खुशियां बनी रहेंगी।