Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2026 Date: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। धार्मिक परंपरा के अनुसार महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करके व्रत शुरू करती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करने की परंपरा है। इसके बाद चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

करवा चौथ 2026 तिथि (Kab Hai Karwa Chauth 2026)

करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।

चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्तूबर  2026 को सुबह 01:06 बजे से

चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्तूबर 2026 को रात 10:09 बजे तक

करवा चौथ शुभ मुहूर्त 2026

पूजा मुहूर्त: शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक

व्रत अवधि: सूर्योदय से चंद्रोदय तक

चंद्रोदय: रात करीब 8:17 बजे

करवा चौथ का धार्मिक महत्व

शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास वाला माना जाता है। इस दिन माता पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य और वैवाहिक सुख की प्राप्ति की कामना की जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। वहीं इस दिन करवा यानी मिट्टी के पात्र की पूजा भी की जाती है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत पूरा करती हैं।

Tags: