हनुमान जयंती 2026: 1 या 2 अप्रैल? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और उपाय

Hanuman Jayanti 2026 Date, Muhurat, Puja Vidhi: हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हर साल यह पर्व चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। 2026 में तिथि दो दिन पड़ने की वजह से लोगों में कन्फ्यूजन है कि हनुमान जयंती 1 अप्रैल है या 2 अप्रैल — आइए जानते हैं सही जवाब।

हनुमान जी को भगवान शंकर का अंश माना जाता है. इसलिए वो शिवजी का रुद्रावतार भी कहे जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान भगवान श्रीराम के परम भक्त और अष्ट सिद्धियों के दाता हैं। हनुमान जयंती के दिन उनकी पूजा करने से भय, रोग और संकट दूर होते हैं। पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। लेकिन इस बार तिथि को लेकर लोगों में भ्रम है क्योंकि पूर्णिमा तिथि दोनों दिन पड़ रही है। आइए जानते हैं तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त…

हनुमान जंयती पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल हनुमान जयंती पर सुबह और शाम के समय तीन अबूझ मुहूर्त रहने वाले हैं। फ्यूचर पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर सुबह  6 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 45 मिनट तक पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। वहीं इसके बाद दोपहर में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक है। वहीं इसके बाद शाम को 6 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 6 मिनट तक पूजा का दूसरा मुहूर्त रहेगा। 

हनुमान जयंती 2026 कब है? (1 या 2 अप्रैल)

पूर्णिमा तिथि शुरू: 1 अप्रैल 2026, सुबह 07:06 बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 2 अप्रैल 2026, सुबह 07:41 बजे

हिंदू पंचांग के अनुसार उदय तिथि (सूर्योदय के समय) को ज्यादा महत्व दिया जाता है।

इसलिए हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को मनाई जाएगी।

हनुमान जयंती 2026 शुभ मुहूर्त

पूजा का श्रेष्ठ समय: सुबह से पूरे दिन तक (विशेषकर सूर्योदय के बाद)

ब्रह्म मुहूर्त पूजा: सुबह जल्दी उठकर करना सबसे शुभ माना जाता है

इस दिन सुबह पूजा और व्रत करने से विशेष फल मिलता है।

Tags: