Chaitra Navratri 2025 : नवरात्रि हिंदू सनातन धर्म का प्रमुख महापर्व है, जोकि नौ दिनों तक चलता है। इस पर्व के दौरान मां भगवती के विभिन्न स्वरुपों की प्रतिदिन उपासना करने का विधान है। वहीं, नवरात्रि एक वर्ष में चार बार मनाई जाती हैं। चैत्र और अश्विनी मास में मुख्य रुप से मां भगवती के स्वरुपों की पूजा और व्रत किया जाता है तो माघ और आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है। इस दौरान मां भगवती की दा महाविद्याओं की पूजा करने का विधान सनातन धर्म में बताया गया है।

चैत्र नवरात्रि का पर्व हिंदू सनातन धर्म का मुख्य प्रतीक माना जाता है, कहा जाता है कि चैत्र प्रतिपदा के दिन ही सृष्टि का आरंभ हुआ था और तभी से मां भगवती की पूजा की जाती रही है। साथ ही चैत्र प्रतिपदा के दिन हिंदू नववर्ष की यानि हिंदू कैलेंडर की शुरुआत भी होती है। मान्यता है कि किसी भी शुभ कार्य से पहले मां शक्ति यानि मां भगवती की पूजा करना आवश्यक होता है तो चैत्र प्रतिपदा का दिन इसलिए भी खास माना जाता है।

वहीं अब कुछ ही दिनों में चैत्र माह की शुरुआत होने वाली है तो इसीलिए हमारे लिए यह जान आवश्यक कि साल 2025 में चैत्र नवरात्रि कब से प्रारंभ हो रही हैं और कब संपन्न होंगी।


2025-03-06 17:59 GMT

नवरात्रि कब है 2025

चैत्र नवरात्रि 30 मार्च दिन रविवार से प्रारंभ होंगी और सात अप्रैल दिन सोमवार को संपन्न होंगी। इस दौरान पहली शैलपुत्री, दूसरी ब्रह्मचारिणी, तीसरी चंद्रघंटा, चौथी कूष्मांडा, पांचवी स्कंध माता, छठी कात्यायिनी, सातवीं कालरात्रि, आठवीं महागौरी और नौवीं सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। वहीं नवमी तिथि के दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। इस दिन को रामनवमी के रुप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था।


2025-03-06 17:50 GMT

अप्रैल में नवरात्रि कब है | चैत्र नवरात्रि 2025


अप्रैल में नवरात्रि कब है

चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 दिन रविवार से प्रारंभ होंगी और सात अप्रैल 2025 दिन सोमवार को संपन्न होंगी।

Tags: